जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम एसके वर्मा ने शुक्रवार को जौनपुर सिटी, जफराबाद जंक्शन और हरपालगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। एक घंटे से अधिक समय तक चले निरीक्षण में उन्होंने प्लेटफार्म एक पर बने यात्री शौचालय में ताला लटकता देख काफी नाराज हुए। निर्देश दिए कि तुरंत इस पुराने शौचालय को तोड़कर नया शौचालय बनाया जाए। साफ सफाई अच्छी नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताए। जफराबाद में टोटी से पानी नहीं आने पर नाराज हुए। डीआरएम का स्पेशल सैलून जौनपुर सिटी स्टेशन पर 10 बजकर 55 मिनट पर पहुंचा था। सैलून से उतर कर उन्होंने सभी प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, पैनल कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। रेलवे कालोनी में जाकर साफ सफाई, पेयजल आदि सुविधाओं की जानकारी लिए। उन्होंने कालोनी में हरी घास और पौधे लगवाने का निर्देश दिए। प...