भदोही, मई 13 -- ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर में आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर टोटी के अभाव में प्रत्येक दिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। भीषण गर्मी में पानी बर्बादी लोग देखते रहते हैं। पानी आपूर्ति शुरु होते ही नागरिक जरुरत के हिसाब से पानी भर लेते हैं और वहां से चले जाते हैं। टोटी लगाने की जहमत न नगर पंचायत उठा रही है और ना ही जल निगम विभाग। दोनों तरफ से संज्ञान न दिया जाना पानी बर्बादी का अहम कारण है। टोटी लगा दी जाए तो नष्ट हो रहा पानी बच जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...