अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड पर टप्पेबाज एक महिला से कुंडल लेकर फरार हो गया। मंदिर से लौट रही महिला को टोटका करने की आड़ में झांसे में लिया था। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुष्प विहार कालोनी निवासी आशू पत्नी सुनील सोमवार को घर से मथुरा रोड स्थित मंदिर पूजा करने गई थी। आरोप है कि वापस लौटते समय रास्ते में एक युवक मिल गया। शातिर ने पहले नर्सिंग होम का पता पूछा,मना करने पर कुछ दूर पहंुचते ही फिर से रोक लिया। आशू से कहा वह सिद्दी जानता है। तुम्हारे घर में कुछ परेशानी है कुछ भी हो सकता है। यह सुन आशू उसकी बातों में आ गई। कुछ ही देर में आशू से कुंडल उतरावा लिए। फिर बोला आप 51 कदम आगे चलो पीछे मुड़कर मत देखना। व...