हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- राठ, संवाददाता। चार दिनों से टोकन लेकर किसान क्रय विक्रय सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल रही। किसान प्राइवेट तौर पर दुकानों से महंगी यूरिया खरीदने को मजबूर है। खेती-बाड़ी के लिए किसानों को यूरिया की आवश्यकता है। ऐसे में यूरिया के लिए सहकारी समितियां में मारामारी मची हुई है। खेती-बाड़ी करने के लिए किसानों को न जाने कितने जतन करने पड़ते हैं। किसानों को यूरिया की आवश्यकता है और वह सहकारी समितियां के चक्कर लग रहे हैं। बीते सोमवार को यूरिया के लिए हजारों किसान रामलीला मैदान स्थित क्रय विक्रय केंद्र पर पहुंचे थे। जहां समिति ने करीब सात सौ किसानों को टोकन वितरण किए थे। औंडेरा गांव के छत्रपाल, सुनील, जगभान, शैलेंद्र, गल्हिया गांव के हरिशंकर कुशवाहा आदि ने बताया कि चार दिन से टोकन लेकर क्रय विक्र...