टोंस नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
गंगापार, जून 25 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। करछना थाना क्षेत्र के कटका मेड़रा गांव निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश पांडेय उर्फ सोनू पुत्र दिनेश पांडेय की गुरुवार सुबह टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।कटका मेड़रा निवासी दुर्गेश गुरुवार सुबह घरवालों के साथ गांव से होकर बह रहीं टोंस नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वह डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुके थे। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयास के बाद दुर्गेश को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.