गंगापार, दिसम्बर 22 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के खुझी गांव में टोंस नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध बालू खनन घाट तक जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद करा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार खुझी गांव के पास टोंस नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा था। भारी वाहनों की आवाजाही से गांव के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे थे, वहीं नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि अवैध खनन जारी रहने से भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने कौंधियारा थाना...