चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा, संवाददाता। टोंटो में मुर्गा को पत्थर मारने से मना किया तो कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम में टोंटो थाना अंतर्गत कदमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दामू सिंकू ने परगना सिंकू को मुर्गा को पत्थर मारने से मना किया तो वह गुस्से में आ गया और घर में रखे कुल्हाड़ी लेकर आया और दामू पर प्रहार कर दिया। इससे दामू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे देर रात में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो सदर अस्पताल आ कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परगना भाग गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.