चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले में वनाधिकार कानून, 2006 के तहत सामुदायिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में टोंटो प्रखंड के तीन गांवों को सामुदायिक वनाधिकार पट्टा प्रदान किया गया।

सामाजिक अधिकारों का प्रमाण पत्र बैठक में सांसद जोबा मांझी ने ग्राम वनाधिकार समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों को वनाधिकार पट्टा प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर संबंधित ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने पट्टा प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त, जिला प्रशासन तथा वनाधिकार प्रक्रिया में सहयोग करने वाली संस्था लिव फाउंडेशन के प्रति आभार प्रकट किया।

संसाधनों का संरक्षण लिव फाउंडेशन की मैनिजिंग ट्रस्टी छंदश्री ने कहा कि जंगल का संरक्षण एवं ...