चाईबासा, अप्रैल 14 -- चाईबासा। टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव टेन्सरा, उदल कम, तोपाबेडा, गढाफारम तथा तोडेजोड के विभिन्न टोला में लंबे समय से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि शाम से ही लोगों को लालटेन की रोशनी में रहना पड़ता है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है। पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने सोमवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप पंचायत के इन गांव में यथाशीघ्र बिजली आपूर्ति करने की मांग की। कार्यपालक अभियंता गौतम राणा ने मुखिया को हर टोला में विद्युत कनेक्शन के प्रति आश्वस्त किया। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति कराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन मुखिया दीपिका लागुर ने बताया कि जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.