चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा। टोंटो थाना अंतर्गत सुंडी सुरीन गांव निवासी 34 वर्षीय तुराम हेस्सा की गांव के पास एक पुलिया से नीचे नदी में गिर जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग 10 बजे मृतक बाइक से घर जा रहा था। गांव पहुंचने से पहले रास्ते में पड़ने वाली पुलिया पर पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे नदी से निकाला गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक काफी नशा में रहने के कारण पुल से नीचे नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.