चाईबासा, मार्च 9 -- गुवा, संवाददाता। टोन्टो प्रखंड के मौजा बुंडू के रेंगो टोला में एक परिवार ने लगभग दो वर्ष बाद सरना धर्म को फिर से स्वीकार किया। रविवार को सोंगा केराई पत्नी सोमवारी कुई, पुत्र सुरेश केराई तथा प्रकाश केराई के साथ ग्रामीण मुंडा, गांव के दियुरी और आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हो समाज की मूल संस्कृति और प्राकृतिक आस्था में वापसी की। इस अवसर पर गांव के दियुरी जवान अंगरिया ने हो समाज की परंपरा के अनुसार लाल मुर्गे की बलि देकर पूजा-पद्धति की शुरुआत की। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों का जाते-परची (शुद्धीकरण) किया गया। सामाजिक रूप से ग्रामीणों ने उन्हें फिर से अपने साथ स्वीकार करते हुए हो समाज के सभी रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन जीने की अनुमति दी। अब यह परिवार पारंपरिक त्योहारों तथा जन्म, विवाह और मृ...