चाईबासा, मार्च 17 -- चाईबासा, संवाददाता। रविवार की शाम टोंटो प्रखंड के कुदामसदा गांव में आंधी-पानी ने काफी तबाही मचाई। कहीं दो-तीन घरों के छत के छप्पर उड़ा दिए, तो कहीं मिट्टी की दीवार की भी गिरने की सूचना है। गांव के मोहालीए गुड्डू टोला के रहने वाले मोटका पूर्ति के घर का एस्बेस्टस पूरी तरीके से उड़ गया, घर में रखे हुए धान भी तेज हवा के झोंके से बिखर गए। स्थानीय लोगों ने तेज तूफान से हुई क्षति से क्षतिपूर्ति भुगतान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...