गुमला, मार्च 5 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित टोंगो ढलान के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर स्कूटी सड़क किनारे गहरी झाड़ियों में घुस गई। जिससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गुमला के बिंदा निवासी 30 वर्षीय आशिष रंजन भगत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशिष रंजन भगत बुधवार शाम करीब सात बजे अपनी स्कूटी से चैनपुर से गुमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टोंगो ढलान के पास अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना के एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल...