टोंगी पंचायत भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक
रामगढ़, मई 22 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले टोंगी पंचायत कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सोहराय किस्कू और संचालन मानाराम हेम्ब्रम ने की। बैठक में पंचायत के सभी ब्रांच कमेटी को मजबूत करने और जून-जुलाई माह में पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। जन वितरण प्रणाली में हो रही धांधली के खिलाफ आंदोलन करने पर जोर दिया गया। बैठक में 16 जून को प्रखंड मुख्यालय धरना-प्रदर्शन करने और 28 जून को चरही में इंकलाबी नौजवान सभा का जिला सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रास्का हेंब्रम, सुखराम हेंब्रम, प्यारेलाल बेदिया, मनु किस्कू, रामकिशुन मुर्मू, प्रमोद उरांव, ताज अंसारी, संजुल किस्कू, चन्द्रदेव सोरेन, पाण्डेय मांझी, श्रीराम किस्कू, रामदेव मुर्मू, सीताराम हेंब्रम, पूरण किस्कू उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.