टोंगरा पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
दुमका, जून 16 -- दलाही। टोंगरा थाना क्षेत्र में एंटी-क्राइम अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने दतियातपुर पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान मुख्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के वैध कागजात और हेलमेट की जांच की गई। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। टोंगरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सफर के दौरान यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और अपने साथ वैध दस्तावेज जरूर रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.