टॉवर पर चढ़ी लड़की को देखने गए व्यक्ति की बाइक चोरी
बस्ती, मई 16 -- बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया से एक व्यक्ति की बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र के सुभई गांव निवासी सूरज पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि गत 12 मई को पड़िया स्थित टॉवर पर एक लड़की चढ़ गई थी।इसके कारण मौके पर काफी भीड़ लगी थी। वह भी अपनी बाइक को पड़िया स्थित नवनिर्मित मैरेज हाल के पास खड़ी कर टॉवर पर चढ़ी लड़की को देखने चले गए। थोड़ी देर बाद जब लौट के आए तो देखा कि उनकी बाइक का लॉक तोड़कर उसे कोई चुरा ले गया। वाल्टरगंज पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोनहा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली मड़वानगर निवासी राजकुमार के अनुसार उनका ट्रक सोनहा थाने से आग तालाब के पास सड़क किनारे खड़ा था। चार दिसंबर 2025 को किसी ने उनका ट्रक चुरा लिया। कोर्ट के आदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.