प्रयागराज, मई 11 -- पट्टे की जमीन के विवाद से क्षुब्ध एक युवती मंगलवार सुबह सम्हई गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गईं। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवती को सुरक्षित टॉवर से उतारा गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ममई सराय दादन गांव की वंदना सरोज का पट्टीदारों से पट्टे की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे परेशान होकर वंदना घर से करीब चार किमी दूर सम्हई गांव पहुंची। सुबह करीब आठ बजे वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। यह भी पढ़ें- पट्टे की जमीन के विवाद में टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। भीषण गर्मी में टॉवर पर बैठी वंदना बार-बार जमीन विवाद में न्या...