गोपालगंज, मई 21 -- मांझागढ़।मांझागढ़ थाना क्षेत्र में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर एक युवती करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

प्रेमी पर आरोप मामले में प्रेमी के पिता दिनेश प्रसाद ने युवती पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने, आत्महत्या की धमकी देने और मिठाई दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि प्रेमी और उसके पिता को एसडीओ के समक्ष बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।

प्रेम संबंध जानकारी के अनुसार, नई बाजार निवासी अमरजीत कुमार और एक युवती के बीच करीब पांच वर्ष से प्रेम संबंध था। युवती शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक के इनकार के बाद विवाद बढ़ गया। पहले भी युवती ने प्रे...