संवाददाता, अगस्त 1 -- सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक चले समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पिसावां क्षेत्र के चौखड़ियां गांव निवासी अनुज का अपने माता-पिता से प्रधानी चुनाव में किसे वोट देना है, इस बात को लेकर विवाद हो गया था।नशे का आदी है अनुज, टावर पर चढ़ा परिजनों के मुताबिक, अनुज नशे का आदी है और शुक्रवार रात भी उसका अपने पिता हरद्वारीलाल से झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद वह घर से चला गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने उसे गांव के मोबा...