प्रमुख संवाददाता, जून 13 -- यूपी के कानपुर में हैलट अस्पताल के टॉयलेट में शुक्रवार को नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया गया था। नवजात का कंधा टॉयलेट में फंसा था, जिससे शव की जानकारी हो सकी। इसके बाद टॉयलेट तोड़कर शव निकाला गया। शव फेंकने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हैलट अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में दोपहर को एक मरीज बाथरूम गया। उसे टॉयलेट में नवजात बच्चे का शरीर नजर आया। मरीज भागा-भागा बाहर आया और सूचना दी। खबर सुनते ही अधिकारी सकते में आ गए और तत्काल मौके पर पहुंचे। चूंकि, पूरा शरीर फ्लश करने से टॉयलेट में अंदर जा चुका था। इसलिए शीट को तोड़कर शव निकाला गया। साथ ही, स्वरूपनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। यह भी पढ़ें- आंखों में म...