संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: यूपी के बस्ती जिले के लालगंज थाने के लॉकअप में बंद एक आरोपित ने रविवार को शौचालय (toilet) की खिड़की का शीशा तोड़कर अपना गला काटने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और बनकटी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया। इलाज बाद उसे फिर थाने पर लाया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से वह जेल भेज दिया गया। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित भरवलिया निवासी आशिक अली के खिलाफ जनवरी 2025 में एक नाबालिग लड़की को अगवा करने तथा पॉक्सो सहित अन्य गम्भीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तकरीबन पांच महीने बाद वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद से वह पीड़िता को पुन: परेशान करने लगा था। शनिवार को आशिक अली क्षेत्र की ही रहने वाली नाबालिग पीड़ित...