फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- नवाबगंज। एक वृद्ध ने पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकतें कीं। वृद्ध बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर ले गया। पिता के पहुंचने से एक बड़ी घटना टल गई। घटना को देखते हुये पुलिस टीम ने जांच की। इसमें मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार की सुबह 10 बजे करीब एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव के एक वृद्ध ने बच्ची को टॉफी दिलाने की बात कहकर बहलाया और अपने घर के अंदर ले गया। काफी देर तक जब बच्ची घर के बाहर नहीं दिखायी दी तो पिता व परिजनों ने उसे ढूंढा और वृद्ध के घर जा पहुंचे। घर के अंदर का नजारा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। वृद्ध बच्ची से अश्लील हरकत का प्रयास कर रहा था। पिता बेटी को सुरक्षित अपने घर ले आये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। गांव के लोग भी इससे आक्रोशित हो गये। पुलिस की टीम ने जांच की और...