नई दिल्ली, जनवरी 27 -- आइकॉनिक प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान करके उनके करोड़ों फैंस को हैरत में डाल दिया है। अरिजीत सिंह की उम्र अभी 38 साल है और उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया है। अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया। अरिजीत सिंह की वो रुहानी आवाज अब हम आगे किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो में नहीं सुन सकेंगे। अरिजीत सिंह का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्हें पहली बार दुनिया ने उस वक्त पहचाना जब वो रियलिटी टीवी शो 'फेम गुरुकुल' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए।टॉप 5 में भी नहीं आ पाए थे अरिजीत सिंह अरिजीत सिंह का वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है जिसमें वो बताते हैं कि उनकी आवाज पहले ऐसी नहीं थी। उन्होंने अपनी आवाज को तोड़-तोड़कर ऐसा बनाया है। इसके बाद वीडियो...