नई दिल्ली, अगस्त 15 -- महिंद्रा की 7 सीटर एसयूवी का जबर्दस्त क्रेज है। कंपनी अपनी अग्रेसिव प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी के चलते इस सेगमेंट में अपनी शानदार पकड़ बना रखी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पेट्रोल-डीजल से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। खास बात यह है कि जुलाई 2026 की सेल में देश की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर गाड़ियों में तीन मॉडल महिंद्रा के रहे। अगर सिर्फ एसयूवी की बात करें, तो टॉप 5 में चार मॉडल महिंद्रा के हैं। जुलाई की टॉप 5 7-सीटर गाड़ियों की लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा 21,606 यूनिट की सेल के साथ पहले नंबर पर रही। इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा इनोवा और इनोवा हाइक्रॉस, महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा XUV 7XO का नाम रहा।Mahindra Scorpio स्कॉर्पियो लंबे समय से भारत में एक पॉप्युलर नाम है। कंपनी फिलहाल स्कॉर्...