नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- टर्बो-पेट्रोल कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स की मार्केट में एंट्री होने वाली है। इनमें कुछ मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट होंगे, जबकि कुछ बिल्कुल नए मॉडल होंगे। हमारी इस लिस्ट में फॉक्सवैगन, महिंद्रा की कारों के साथ रेनो की एक 7 सीटर भी शामिल है। तो आइए जानते हैं इन कारों में क्या खास होगा।Volkswagen Virtus Facelift फॉक्सवैगन वर्टस के फेसलिफ्ट का जर्मन कारों को पसंद करने वाले ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। इसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। फेसलिफ्ट में कार के फ्रंट और रियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई LED लाइटिंग, अपडेटेड ग्रिल और नए अलॉय व्हील जैसे अपडेट मिल सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कनेक्टेड LED लाइट बार और इल्यूमिनेटेड लोगो का भी जिक्र ...