भभुआ, अप्रैल 9 -- (युवा पेज) चैनपुर। इंटर व मैट्रिक परीक्षा परीक्षा में चैनपुर प्रखंड में टॉप 10 की सूची में छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रशासन ने समारोह आयोजित किया। इसका नेतृत्व बीईओ अंशु कुमार ने किया। मुख्य अतिथि बीडीओ शुभम प्रकाश थे। बीडीओ ने छात्रों को और अधिक मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। बीडीओ ने उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान मैट्रिक व इंटर के टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया गया। इंटर के तीनों संकाय के दस-दस टॉप छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए। मौके शिक्षा विभाग के विनोद कुमार पांडेय, संबंधित स्कूल एवं कॉलेज के प्रधानाध्यापक मौजूद थे। (चैनपुर से संत दुबे)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...