औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- गिरफ्तार अभियुक्त पर दो थानों में दर्ज हैं दो मुकदमे औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद पुलिस ने लूट कांड में शामिल टॉप 10 सूची में रखे गए कुख्यात अपराधी राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि 22 अक्टूबर 2025 की रात्रि एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में अजनिया से अंकोरहा स्टेशन सड़क के बीच कुछ लोगों के साथ अपराधियों ने मारपीट की थी। रिवाल्वर का भय दिखा कर सोने के आभूषण, नगद राशि और बाइक लूट ली गई थी। इसको लेकर एनटीपीसी खैरा थाना में एक प्राथमिकी उसी दिन दर्ज की गई थी। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पूर्व में इस कांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। छानबीन के क्रम में अप्राथमिकी अभि...