नई दिल्ली, जुलाई 15 -- बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टार्टअप रिवर मोबिलिटी (River Mobility) अब देश की पॉपुलर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल हो चुकी है। कंपनी अभी देश के अंदर एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर इंडी (River Indie) बेच रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने लॉन्च के बाद से अब तक 43,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में आने के 3 साल से भी कम समय में कंपनी ने जून 2026 में 4,436 यूनिट्स की अपनी अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल्स दर्ज की है। बेहतर बिक्री के आंकड़ों की वजह से कंपनी अब हर महीने टॉप 10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर OEM की लिस्ट में शामिल रहती है। इस साल कंपनी ने अपनी रैंकिंग भी बेहतर की है। जनवरी, फरवरी और मार्च में 175 कंपनियों के बीच 8वें नंबर पर रहने के बाद, रिवर मोबिलिटी अ...