नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- बड़े पर्दे का भले ही अपना मजा है, लेकिन आज भी टीवी लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का रूटीन जरिया बना हुआ है। पहले जहां ऑडियंस अपने पसंदीदा शोज को टीवी पर एक तय वक्त पर एन्जॉय किया करती थी, वहीं आज ओटीटी भी उनके लिए एक सहूलियत भरा विकल्प बनकर उभरा है। टीवी और ओटीटी पर भले ही मनोरंजन के ढेरों ऑप्शन्स अवेलिबल हैं, लेकिन हर शो हमेशा टीआरपी और पॉपुलैरिटी की लिस्ट में नंबर वन नहीं रहता। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते टॉप 10 शोज की लिस्ट में कौन किस पोजिशन पर रहा।टॉप 10 लिस्ट में सबसे नीचे ये शो लिस्ट की शुरुआत नीचे से ऊपर की तरफ करेंगे और आखिर में जानेंगे कि इस हफ्ते का टॉपर टीवी शो कौन सा रहा है। लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा टीवी सीरियल अनुपमा इस हफ्ते लिस्ट में सबसे नीचे रहा है। एक ही जैसी कहानी और उसमें भी आने वाले...