नई दिल्ली, जून 28 -- भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह काफी दिलचस्प रहा। सप्ताह भले ही छुट्टियों के कारण छोटा रहा हो, लेकिन इसके बावजूद देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों (Top-10 Most Valued Companies) में से 6 कंपनियों ने मिलकर अपने निवेशकों की संपत्ति में करीब Rs.88,678 करोड़ का इजाफा कर दिया। इस दौरान सबसे बड़ा फायदा ICICI बैंक को हुआ, जिसकी मार्केट वैल्यू में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर कुछ दिग्गज कंपनियों जैसे भारती एयरटेल, टीसीएस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को बाजार में नुकसान उठाना पड़ा। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की चुनिंदा खरीदारी ने बाजार का माहौल सकारात्मक बनाए रखा। पूरे सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक...