सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन, शांति व कानून व्यवस्था कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उन्होंने विभिन्न वादों की गुणवत्तापूर्ण पैरवी करने के निर्देश दिए। अभियोजन अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। महिला सम्बन्धी अपराधों एवं एससीएसटी एक्ट के वादों में त्वरित कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अपीलों को समय से दाखिल कराया जाये। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिले, इसके लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि संबंधित विवादों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाय। थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.