वाराणसी, मई 8 -- फोटो- टेबल टेनिस वाराणसी। विकास इंटर कॉलेज के बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाल में शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को खेल की आधुनिक तकनीकों को बताया गया। स्पिन शॉट के विभिन्न प्रकारों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में भाग लेने वाली 20 खिलाड़ियों ने टॉप स्पिन, बैक स्पिन और साइड स्पिन जैसे शॉट सीखकर अपने खेल को निखारने का प्रयास किया।राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच सुदर्शन ने बताया कि टेबल टेनिस में स्पिन शॉट मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। खिलाड़ियों को समझाया गया कि सही समय पर लगाया गया स्पिन प्रतिद्वंद्वी को भ्रमित कर देता है और अंक हासिल करने में मदद करता है। शिविर में खिलाड़ियों को टॉप स्पिन शॉट के जरिए तेज और आक्रामक खेल का अभ्यास कराया गया, जबकि बैक स्पिन से गेंद की गति नियंत्...