लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे 112 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूलों को देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारा जाएगा। टॉप बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ण कार्य-प्रणालियों को अपनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसकी लिए बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के साथ एमओयू किया है।

समझौते पर हस्ताक्षर बुधवार को राजधानी स्थित भागीदारी भवन में समाज कल्याण विभाग व बीएसएआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। देश के अग्रणी बोर्डिंग स्कूलों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों को अपनाकर सर्वोदय स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रावास प्रबंधन, छात्र देखभाल, अनुशासन, नेतत्व विकास, जीवन कौशल और तकनीकी आधारित शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।...