नई दिल्ली, जून 18 -- Top News Today: झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की वजह से एनडीए के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी 28 वोटों से विजयी हो गए, जबकि झामुमो के बैद्यनाथ राम ने 31 वोट प्राप्त कर दूसरी सीट पर कब्जा जमाया। कांग्रेस के प्रणव झा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी बीच पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए TMC सांसदों ने हमला बोला है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने पर बवाल पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को हटाए जाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रा...