रायपुर, फरवरी 24 -- टॉप नक्सली लीडर देवूजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उसके साथ तीन अन्य नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। देवूजी 1983 से अंडरग्राउंड था। वह वर्तमान में सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ से सक्रिय था। देवूजी ने दशकों तक संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवूजी का यह सरेंडर नक्सलवाद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सनद रहे सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन तय की है।कुल 4 नक्सलियों ने डाले हथियार टॉप नक्सली कमांडर देवूजी का पूरा नाम थिप्पिरी तिरुपति है। वह सीपीआई (माओवादी) का खास रणनीतिकार रह चुका है। देवूजी ने मंगलवार को सेंट्रल कमेटी मेंबर मल्ला राजी रेड्डी के साथ तेलंगाना पुलिस डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) बी शिवधर रेड्डी की मौजूदगी में सरेंडर किया। देव...