भभुआ, मार्च 23 -- मेहनत और लगन से माही कुमारी ने रचा इतिहास, घर-परिवार में खुशी का माहौल सीमित संसाधनों में हासिल की बड़ी सफलता, 12 हजार में पूरी की इंटर की पढ़ाई (परीक्षा परिणाम) भभुआ, नगर संवाददाता। कहते हैं कि अगर सच्ची लगन और मेहनत के साथ कोई काम किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। इसे सच कर दिखाया है एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी माही कुमारी ने, जिसने वाणिज्य संकाय में जिले के टॉप-3 में स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। राज्य संपोषित बालिका प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा माही कुमारी ने बेहद सीमित संसाधनों में अपनी इंटर की पढ़ाई पूरी की। मात्र 12 हजार के खर्च में पढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में एक मिसाल है। माही के पिता एक छोटे स्तर पर टॉफी का व्यवसाय करते हैं और इसी से पूरे परिवार का गुजारा होता है। कठिन पर...