सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित होते ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया कि पूरे प्रदेश में सिद्धार्थनगर का नाम रोशन हो गया। हाईस्कूल परीक्षा के प्रदेश स्तरीय टॉप-10 सूची में जिले की दो छात्राओं ने स्थान बनाकर इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि दोनों मेधावी छात्राएं एक ही विद्यालय रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार की हैं। विद्यालय की छात्रा श्रद्धा पांडेय ने 581 अंक (96.83 फीसदी) प्राप्त कर न सिर्फ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान पाकर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- टॉप टेन में...