नई दिल्ली, अगस्त 26 -- इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर शुरू किए गए सैन्य हमले और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी थल सेना (US Army) इतिहास के सबसे बड़े प्रशासनिक संकट से गुजर रही है। रक्षा सचिव पीट हिगसेथ के कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने या इस्तीफा देने पर मजबूर करने के बाद अमेरिकी सेना के पास फिलहाल कोई स्थायी 'चीफ ऑफ स्टाफ' नहीं है। इराक और अफगानिस्तान युद्ध के बाद से अमेरिकी सेना वर्तमान समय में सबसे जटिल और व्यस्त अभियानों में शामिल है, लेकिन नेतृत्व में खाली पड़े पद रक्षा विशेषज्ञों और अमेरिकी सांसदों की चिंता बढ़ा रहे हैं।4-स्टार जनरल आधे हुए, कई अहम पद खाली अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) में हुए इस फेरबदल के कारण सेना के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा असर पड़ा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जनरल रैंडी जॉर्ज को 15 सेकंड में बर्ख...