बरेली, जून 4 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में  सर्वोदय  जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा बझेड़ा के टॉपर छात्रों की कॉपी बदलने, परिवार के बच्चों के टॉप करने जैसे आरोपों की जांच के लिए डीआईओएस ने तीन सदयीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने स्कूल प्रबंधक और शिकायतकर्ता दोनों को नोटिस जारी किया है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 25 मई के अंक में 'कागज पर दर्ज वीआईपी रोल नंबर, बाद में निकले टॉपर' खबर प्रकाशित की थी। दरअसल, यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट में  सर्वोदय  जनकल्याण स्कूल के बच्चों ने इतिहास रच दिया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की स्टेट टॉप टेन में स्कूल के पांच-पांच छात्रों के नाम शामिल थे। हाईस्कूल की जिला टॉप टेन में स्कूल के दस और इंटर की जिला टॉप टेन में पांच छात्रों के नाम शामिल थे। इस रिजल्...