गोरखपुर, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्कॉलर्स एकेडमी आनंदनगर में मंगलवार को सत्र 2024-25 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में चेक वितरित किये गए। इस दौरान विद्यालय में आयोजित समारोह में टॉपर बच्चों को सम्मानित करते हुए आगे के लिए उत्साहित किया गया। विद्यालय के निदेशक अदनान अब्दुल्लाह ने आदित्य जायसवाल कक्षा 6, रेहान खान कक्षा 7, अलोक जायसवाल कक्षा 8, शाश्वत त्रिपाठी कक्षा 9 तथा अनामिका पाल कक्षा 11 को चेक वितरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. दिनेश प्रताप सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में विजेता छात्रों के माता-पिता को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक हेड तुफैल अहमद ने किया। विद्यालय प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.