शामली, अप्रैल 24 -- शामली। गुरूवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा होते ही जिले में खुशी और ग़म का मिलाजुला माहौल देखा गया। जहां कुछ टॉपर छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर थी, वहीं कई छात्राओं को टॉपर्स से थोड़ा कम अंक मिलने पर आंसू बहाते हुए देखा गया। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में भी बेटों ने बाजी मारी और जिले का नाम रोशन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल जनपद में हाईस्कूल में 12,322 और इंटरमीडिएट में 10,853 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टॉप-10 प्रतिशत काफी बेहतर रहा है, जो जिले की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधार को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- 12वीं में छात्राओं का जलवा, टॉप-10 में परचम; हाईस्कूल में भी मारी...