देहरादून, मई 9 -- देहरादून। ॠषिविहार स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल में अलंकरण कार्यक्रम में कक्षा दस के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, चेयरमैन पवन चौधरी और विद्यालय के डायरेक्टर सागर बसोया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि ने कक्षा दस के टॉपर छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स के साथ झंडा रोहण किया। इसके बाद सभी सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन और स्कूल की कोर काउंसिल का गठन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सभी को शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांड पर कैडेट्स ने झंडारोहण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...