टॉपर को विकास मंच ने दी बधाई
हजारीबाग, जून 4 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। जेईई एडवांस 2026 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर बिहार-झारखंड का नाम रोशन करने वाले शुभम कुमार को झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभम की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई विद्यार्थी सही मार्गदर्शन के अभाव और मानसिक भटकाव के कारण अपने लक्ष्य से दूर हो जाते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं में नशाखोरी की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो उनके भविष्य के लिए घातक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.