गाजीपुर, अप्रैल 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में इस बार शहरों के छात्र-छात्राओं को पछाड़ गांवों के बच्चों ने बाजी मारी है। कई नामी गिरामी कालेजों के छात्र भी प्रदेश व जिले की मेरिट में अपना स्थान हासिल नहीं कर सके हैं जबकि गांवों में रहने वाले बच्चों ने अपनी मेहनत व लगन से प्रदेश व जिले की टॉपरों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। जिले के टॉप टेन सूची में कई ऐसे कालेज भी आए हैं, जिनके बच्चे पिछले कई सालों से इस सूची में नहीं आ रहे थे। इसमें सरकारी व सहायता प्राप्त कालेज भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा के दसवीं में छात्र और बारहवीं में छात्रा ने मारी बाजी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की टॉप-10 सूची की अगर बात की जाए तो इसमें शहर के अलावा सबसे ज्यादा छात्र ग्रामीण क्षेत्र हैं। गाजीपुर में हाईस्कूल औ...