नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को बॉक्स ऑफिस पर काफी मिला-जुला रिएक्शन मिला है। जहां एक तरफ वॉयलेंस और बोल्डनेस से परहेज नहीं करने वाली ऑडियंस को यह मूवी पसंद आई, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को यह फिल्म बेतुकी और बहुत ज्यादा खून-खराबे वाली लगी। जो भी हो, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यश ने अपना काम बखूबी किया है। इसी बीच फिल्म 'वाराणसी' में लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर महेश बाबू के बेटे ने 'टॉक्सिक' को रेटिंग देकर हलचल मचा दी है।टॉक्सिक को दी सिर्फ 0.5 रेटिंग महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को सिर्फ 0.5 स्टार यानि आधी रेटिंग दी है। अब इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां कुछ लोग महेश बाबू के बेटे की तारीफ कर रहे हैं और उनके कॉन्फिडेंस को सराह रहे हैं, वही...