नई दिल्ली, जून 21 -- सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स का नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म अब अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। यश के लिए ये साल काफी खास रहने वाला है। इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में एक टॉक्सिक है और दूसरी है नितेश तिवारी की रामायण। यश की टॉक्सिक में उनके साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी नजर आनेवाली हैं।कब रिलीज होगी यश की टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स यश की टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स 26 अगस्त, 2026 में रिलीज होगी। पहले यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई थी। हालांकि, मिडिल ईस्ट में बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए उस रिलीज डेट को 19 मार्च से बदलकर 4 जून कर दिया गया था। 4 जून को भी फिल्म नहीं रिलीज हुई...