वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाल विकास प्रकल्प के फिक्स माई लाइफ स्कूल के तहत इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब दो सौ बच्चों को कॉपी, पेंसिल, इरेजर और टॉफी वितरित की गई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था की सदस्य अंजना खेतान ने विशेष सहयोग किया। शाखा अध्यक्ष सरोज तुलस्यान, मधु तुलस्यान, सुनीता कंदोई, श्वेता केडिया, सरिता जालान मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...