टैलेंट हंट जीके प्रतियोगिता में 1265 छात्रों ने किया प्रतिभाग
देवरिया, अगस्त 7 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आर एल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर में गुरुवार को संस्थापक प्रबंधक एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्व. अभय कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में पांचवीं अभय टैलेंट हंट जीके प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12 वीं तक के कुल 1265 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी क्षमता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राम नारायण लाल श्रीवास्तव, संरक्षिका मधुबाला श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य संजय पांडेय एवं हेडमिस्ट्रेस शगुन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और स्व. अभय कुमार श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। निदेशक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. अभय श्रीवास्तव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.