कानपुर, मई 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में तेज गेंदबाज की तलाश अब टैलेंट स्पीड हंट से की जाएगी। इसका आयोजन उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से किया जाएगा। इसके माध्यम से 16 से 24 साल के युवा तेज गेंदबाजों की रफ्तार को परखा जाएगा और सबसे तेज गेंदबाजों को यूपीसीए ट्रायल, कैम्प और टीम का हिस्सा बनाएगा। उप्र क्रिकेट की ओर से जल्द ही टैलेंट स्पीड हंट के सेंटर और तिथियों की घोषणा कर करीब एक हजार से ज्यादा युवा और सबसे तेज गेंदबाजों की रफ्तार को मौका देगा। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि आगामी सत्र के लिए महिला, पुरुष और जूनियर टीम के लिए बेहतर और तेज रफ्तार वाले गेंदबाज की खोज के लिए यूपीसीए हंट का आयोजन करने जा रहा है। इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से तेज गेंदबाज शामिल होंगे और अपनी रफ्तार दिखाकर उप्र टीम की राह...