मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। गणित और विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए आयोजित होने वाली आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। यह प्रतियोगिता द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में देशभर के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। इससे जिले के छात्र व छात्राएं काफी लाभान्वित होंगे। संस्था के सचिव डा. विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस प्रतियोगिता के लिए लगभग एक लाख तीन हजार से अधिक छात्र पंजीकरण कर चुके हैं। इनमें करीब 54 हजार छात्रों ने गणित और लगभग 49 हजार छात्रों ने विज्ञान विषय के लिए आवेदन किया है। इसमें भाग लेने के लिए छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इच्छुक छात्र संगठन की आधि...